पुलिस ने 06 नशेडियों के पुलिस एक्ट में चालान कर किया परिजनों के सुपुर्द।
न्यूज प्रिन्ट काशीपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय उधम सिंह नगर द्वारा आहूत जन सम्मेलन के दौरान जनता द्वारा शिकायत की गई थी कि काशीपुर में प्रिया मॉल से लेकर सीमा चौराहे तक नशेडिय़ों का अड्डा बना हुआ है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन तथा सख्त आदेश के अनुपालन मे दिनांक 21-02-2026 को चौकी कटोराताल काशीपुर पुलिस द्वारा चीमा चौराहे से प्रिया मॉल तक नशा करने वालो पर कार्यवाही करते हुए 06 नशेडिय़ों को पकड़ कर चौकी लाया गया तथा नशेडिय़ों की काउंसलिंग कर उनका 81 पुलिस एक्ट का चालान कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9837611839



