27.1 C
Rudrapur
Tuesday, February 17, 2026

रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के समीप नाले में मिला अज्ञात शव

अवश्य पढ़ें



न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर – आज प्रातः रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के समीप नाले से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक आज रेलवे स्टेशन के समीप नाले में एक शव पाया गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। उसके पास से कोई पहचान पत्र भी नहीं मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस दौरान तमाम लोगों का जमावड़ा लग गया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर