20.6 C
Rudrapur
Tuesday, October 21, 2025

उत्तराखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार…..पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट रुद्रपुर में एसओजी और पंतनगर पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले में एक साल से फरार चल रहे 20 हजार के इनामी शातिर को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को पुलिस कार्यालय में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि छतरपुर निवासी हरीश सिंह मेहता ने 1 फरवरी 2023 को थाना पंतनगर में तहरीर देकर कहा था कि उनके घर के बाहर से उनके सोनालिका ट्रैक्टर संख्या यूके 06बीडी 6486 को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। ट्रैक्टर चोरी की घटना को मनदीप सिंह निवासी धर्मपुर रुद्रपुर, महेश सिंह कोरंगा निवासी उकरौली थाना सितारगंज, सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा निवासी ग्राम टामेरा विलासपुर और महेश निवासी लक्ष्मण नगर निकट इंटर कालेज थाना हजारा जिला पीलीभीत ने अंजाम दिया है। 12 फरवरी 2023 को मनदीप सिंह, महेश सिंह कोरंगा, सुखदेव सिंह को चोरी के ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार किया गया था। एक आरोपी महेश फरार चल रहा था। न्यायालय से उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट के बाद महेश की गिरफ्तारी पर 20 हजार का इनाम घोषित किया गया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर