22.2 C
Rudrapur
Sunday, March 15, 2026

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी का अलर्ट…..पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट उत्तराखंड में आज शाम से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। जिससे प्रदेशवासियों को चिलचिलाती गर्मी से निजात मिलेगी। प्रदेश के कुछ मैदानी इलाकों के साथ-साथ पर्वतीय जिलों में आज 30 से 40 किलोमीटर की तेज रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज शाम देहरादून समेत चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।

15 अप्रैल तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 13 से 15 अप्रैल तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। वहीं 14 अप्रैल के लिए प्रदेश भर में मौसम का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन बिजली चमकने के साथ-साथ झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। जिससे कुछ हद तक गर्मी से निजात मिलेगी।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर