33.2 C
Rudrapur
Thursday, March 12, 2026

उत्तराखंड में इस तारीख से बदलेगा मौसम का मिजाज, विभाग ने जारी किया बारिश-बर्फबारी का अलर्ट..पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों के लिए बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के द्वारा जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 11 मार्च से मौजम का मिजाज बदलने की संभावना है।

11 मार्च से बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 10 मार्च को मौसम साफ रहने की संभावना है। जबकि 11 और 12 मार्च को पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना है। वैज्ञानिकों के अनुसार चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 13 मार्च को प्रदेश के सभी जनपदों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिसके चलते राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। जिसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर