21.9 C
Rudrapur
Sunday, October 19, 2025

रमपुरा दुर्गा मंदिर में महिला सर्वसम्मति का किया गया गठन…..पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट,रुद्रपुर। वार्ड नंबर 24 रमपुरा में सामुदायिक भवन दुर्गा मंदिर समिति,रमपुरा,रुद्रपुर का सर्व समाज द्वारा सर्वसम्मति से गठन किया गया।

सफल निर्देशन,सुझावों अनुपालनों और पारदर्शिता के लिए संरक्षक पद पर राममूर्ति देवी प्रथम,राममूर्ति देवी द्वितीय,हरप्यारी देवी,ओमवती,मेवा देवी को सर्वसम्मति से चुना गया।

तत्पश्चात रमपुरा के सर्वसमाज द्वारा 

अध्यक्ष पद के लिए चंद्रवती कोली और प्रबंधक पद के लिए लक्ष्मी कोली को द्वारा सर्वसम्मति से चुना गया।

अध्यक्ष और प्रबंधक ने समिति के सफल संचालन के लिए उर्जावान,कर्मठ और निष्ठावान सामाजिक महिलाओं को समिति में सम्मिलित कर उन्हें अहम जिम्मेदारियां दी। 

जिसमे वरिष्ठ उपाध्यक्ष पार्वती देवी,नन्ही देवी,उपाध्यक्ष बीना रस्तोगी,महामंत्री नीतू कोली,संयुक्त महामंत्री भूरी देवी,कुसुम देवी,उप प्रबंधक उर्मिला देवी,कोषाध्यक्ष मायादेवी कोली,उपकोषाध्यक्ष सरोज रानी,जमुना देवी,ऑडिटर कमला देवी,उप ऑडिटर आशारानी रस्तोगी,रानी कोली नियुक्त कर सदस्य पद इस प्रकार नामित किए गए क्रमशःभगवदेई,राज कुमारी,गगों देई,कलावती देवी,कमला देवी,कमलेश पाल ,जमनिया देवी,नेमा देवी,उर्मिला देवी,कलावती देवी,आशा रानी रस्तोगी,रानी देवी,कुसुम देवी,महोनिया देवी,गीतादेवी,सोमवती देवी,मिथलेश पाल,रुची रस्तोगी,नत्थो देवी,सावित्री देवी,लीला देवी,गीता देवी,कुसुम देवी,ममता देवी,चमेली देवी, सन्तोष देवी

इस मौके पर समिति की अध्यक्षा चंद्रवती कोली ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए महिलाओं की अहम जिम्मेदारी होती है और उन्हें जी जिम्मेदारी मिली है उसी पूरी निष्ठा भाव से निभाएंगी।

प्रबंधक लक्ष्मी कोली ने कहा कि दुर्गा मंदिर सामुदायिक भवन के रख रखाव व सौंदरीयकरण के लिए समिति पूरी जिम्मेदारी से काम करेगी।

कोषाध्यक्ष मायदेवी कोली ने कहा कि समिति का आय व्यय का ब्योरा पूरी पारदर्शिता के किया जाएगा और बेटियों की शिक्षा और महिलाओं के आत्मनिर्भर बनाने के लिए समिति केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का काम करेगी।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर