14.1 C
Rudrapur
Sunday, January 25, 2026

World: नेपाल के पत्रकार राज लुइटेल को मिला भारत का प्रतिष्ठित यूनिवर्सल वर्ल्ड रिकॉर्ड सम्मान

अवश्य पढ़ें

काठमांडू। नेपाली संचार उद्यमी, पत्रकार और विश्व रिकॉर्ड धारी म्यूजिक वीडियो डायरेक्टर राजेंद्र लुइटेल (राज) को भारत की प्रतिष्ठित संस्था यूनिवर्सल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉड्र्स द्वारा सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान नेपाल में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया, जिसमें नेपाल की नेशनल असेंबली के चेयरमैन नारायण प्रसाद दाहल, वित्त समिति के चेयरमैन एवं प्रतिनिधि सभा सदस्य संतोष चालिस, वाणिज्य एवं आपूर्ति समिति के चेयरमैन एवं सांसद अब्दुल खान, संस्था की प्रमुख एवं द एब्रिल्स टाइम्स की मुख्य संपादक डॉ. शिखा नरूला, और भारत के वरिष्ठ पत्रकार मनीष सिंह ने संयुक्त रूप से राज लुइटेल को सम्मान पत्र सौंपा।
हाल ही में लुइटेल ने नेपाल में आयोजित जीनियस म्यूजिक अवार्ड, थाईलैंड में हिमालयन इंटरनेशनल अवार्ड, और नेपाल में ही हुए नेशनल कैपिटल अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ वीडियो डायरेक्टर का पुरस्कार भी जीता है।
गौरतलब है कि राज लुइटेल ने अब तक सबसे अधिक म्यूजिक वीडियो बना कर गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉड्र्स में अपना नाम दर्ज कराया है। कुछ माह पहले उन्हें मुंबई में आयोजित दादा साहब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवार्ड से भी नवाजा गया था। भारतीय मीडिया के अनुसार, यह सम्मान उन्हें नेपाल-भारत संबंधों के प्रचार-प्रसार और सुदृढ़ीकरण में उनके पत्रकारिता योगदान के लिए दिया गया। लगभग दो दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय लुइटेल ने प्रिंट मीडिया से अपने करियर की शुरुआत की थी। वर्तमान में वे राष्ट्रखबर डॉट कॉम, राष्ट्रखबर पत्रिका और पेजेंट नेपाल के प्रमुख हैं। इसके साथ ही वे ईवेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन नेपाल के उपाध्यक्ष भी हैं। राज लुइटेल को अब तक गिनीज वल्र्ड रिकॉड्र्स, अमेरिका वल्र्ड रिकॉड्र्स ऑफ बुक्स, यूरोपियन वल्र्ड रिकॉड्र्स, ब्रिटिश वर्ल्ड रिकॉड्र्स ऑफ बुक्स जैसे वैश्विक मंचों के साथ-साथ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सेवा सम्मान, इंटरनेशनल यूथ आइकॉन अवार्ड (इंडिया), महात्मा गांधी इंटरनेशनल अवार्ड (इंडिया), इंटरनेशनल पीस अवार्ड (इंडिया) और इंडो-नेपाल जर्नलिज्म अवार्ड जैसे अनेक सम्मान मिल चुके हैं। इसके अलावा, वे फेयर एक्सप्रेस मैगजीन के प्रबंध निदेशक के रूप में एक सफल कार्यक्रम आयोजक के रूप में भी अपनी पहचान बना चुके हैं।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर