न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर – रिंग रोड पर सड़क के बीचो-बीच रखे हुए पिलर से टकराने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक स्वर्ग फॉर्म निवासी सुदर्शन विश्वास बीती रात बाइक पर सवार होकर नैनीताल बिलासपुर मार्ग की तरफ जा रहा था कि तभी सड़क के बीचो-बीच रखे हुए पिलर से उसकी बाइक टकरा गई।

टक्कर कितनी भीषण थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।मृतक के परिजनों का कहना था कि एन एच की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। सड़क के बीचो-बीच पिलर खड़े कर दिए गए ।ऐसे में यह हादसा हुआ है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है बताया जाता है की कुछ समय बाद युवक की शादी होनी थी।
खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 98376 11839


