बेटे और बहु के साथ महाकुंभ में गई थी महिला
न्यूज प्रिन्ट, प्रयागराज। प्रयागराज के संगम तट पर देर रात मची भगदड़ में उत्तराखंड के एक महिला की भी मौत हो गई है। महिला उधमसिंह नगर की निवासी थी। बताया जा रहा है महिला अपने बेटे और बहु के साथ महाकुंभ में स्नान के लिए गई थी। मृतका की पहचान किच्छा निवासी गुड्डी देवी (57) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है सोमवार रात महाकुंभ के लिए तीन बसें रवाना हुई थी। जिसमें गुड्डी देवी अपने बेटे और बहु के साथ प्रयागराज महाकुंभ के लिए निकली थी। बीती रात अचानक भगदड़ मच गई। अचानक मची भगदड़ के दौरान गुड्डी देवी अपने बेटे और बहु से अलग हो गई। गुड्डी देवी का शव आज सुबह छह बजे बरामद किया गया है। खबर लिखे जाने तक प्रशासन की टीम ने मृतका के शव को उनके परिजनों को नहीं सौंपा है।