spot_img

महाकुंभ से तीर्थयात्रियों के लिये ला रही वैन की ट्रक से टक्कर, चार की मौत, जानें कितने हुये घायल…

अवश्य पढ़ें

spot_img

नई दिल्ली। महाकुंभ से तीर्थयात्रियों को ला रही एक पर्यटक वैन शुक्रवार देर रात गुजरात के दाहोद जिले में राजमार्ग पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई, जिससे 4 लोगों की मौत हो गई। 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर लिमखेड़ा के पास देर रात करीब सवा दो बजे हुई। उन्होंने कहा कि 10 तीर्थयात्रियों को ला रही एक पर्यटक वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। अधिकारी ने कहा कि मृतकों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने कहा कि मारे गए लोग भरूच जिले के अंकलेश्वर और अहमदाबाद जिले के धोलका के रहने वाले थे। अधिकारी ने कहा, ‘तीर्थयात्री महाकुंभ से लौट रहे थे। एक महिला समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

मृतकों की हुई पहचान
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अंकलेश्वर निवासी देवराज नकुम (49) और उनकी पत्नी जासुबा (47) तथा धोलका निवासी सिद्धराज डाभी (32) और रमेश गोस्वामी (47) के रूप में हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर