spot_img

Uttarkashi: पीएम मोदी के 25 वर्ष पूरे होने पर विश्वनाथ मंदिर में सीएम धामी ने की विशेष पूजा-अर्चना

अवश्य पढ़ें

spot_img

पीएम के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना

न्यूज प्रिन्ट, उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और विकास के प्रति समर्पण का काल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र भूमि से प्रधानमंत्री के लंबे और सफल सार्वजनिक जीवन के लिए बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की भी कामना की।

इससे पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के लगातार नेतृत्व को लेकर प्रस्ताव पारित कर उनके सार्वजनिक जीवन की सराहना की थी।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर