न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में रुद्रपुर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। लक्ष्मी नारायण मंदिर से निकली शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ‘जय श्रीकृष्णÓ और ‘राधे-राधेÓ के जयघोष से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा के रुद्रपुर के प्रमुख मार्गों से गुजरने के दौरान नगर निगम परिवार, समस्त पार्षदगण, समाजसेवी, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया।
जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भगवान श्रीकृष्ण की झांकियों पर पुष्पवर्षा कर आस्था प्रकट की। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप, राधा-कृष्ण और उनकी विभिन्न लीलाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग झांकियों के दर्शन के लिए मौजूद रहे। बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में भी शोभायात्रा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। शहर के विभिन्न बाजारों में व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने भी शोभायात्रा का स्वागत किया। कई स्थानों पर प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। भक्ति गीतों और जयकारों के बीच श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में झूमते नजर आए। शोभायात्रा ने धार्मिक आस्था के साथ ही शहर की सामाजिक एकता और भाईचारे की भी सुंदर तस्वीर पेश की।

आयोजन के दौरान भाजपा और कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कार्यकर्ताओं का एक साथ शोभायात्रा का स्वागत करना भी चर्चा का विषय रहा। सभी ने भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए पर्व की शुभकामनाएं दीं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर निकली इस भव्य शोभायात्रा से रुद्रपुर की गलियां और बाजार देर तक कृष्ण भक्ति में डूबे रहे। श्रद्धालुओं का उत्साह, आकर्षक झांकियां और जगह-जगह हुआ स्वागत पूरे आयोजन को यादगार बना गया। इधर, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर रुद्रपुर की सड़कों पर भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में पांच मंदिर से निकली भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। पांच मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा भगत सिंह चौक, गल्ला मंडी, त्रिशूल चौक, डीडी चौक और मुख्य बाजार समेत शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। कई स्थानों पर प्रसाद वितरण भी किया गया। घरों और दुकानों से भी लोगों ने झांकियों पर पुष्पवर्षा कर भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। शोभायात्रा में क्षेत्रीय विधायक शिव अरोड़ा समेत विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने सहभागिता की। विधायक शिव अरोड़ा ने श्रद्धालुओं के साथ शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया और नगरवासियों का अभिवादन किया। पांच मंदिर पहुंचने पर सनातन धर्म सभा की ओर से उनका पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धर्म, सत्य, कर्तव्य और मानवता का संदेश देने वाला पर्व है। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के माध्यम से पूरी मानवता को कर्म का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोडऩे के साथ सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं। शोभायात्रा के दौरान रुद्रपुर के प्रमुख बाजारों में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। रंग-बिरंगी सजावट, धार्मिक ध्वज, भक्ति संगीत और आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। हजारों श्रद्धालु सड़कों के किनारे खड़े होकर शोभायात्रा का आनंद लेते रहे। जगह-जगह हुए स्वागत से पूरा शहर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। सनातन धर्म सभा के इस आयोजन ने रुद्रपुर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा की जीवंत तस्वीर पेश की। देर शाम तक शहर में कृष्ण भक्ति की गूंज सुनाई देती रही और श्रद्धालु कान्हा की भक्ति में डूबे नजर आए। इस दौरान विधायक तिलराज बेहड़, मेयर विकास शर्मा, दर्जामंत्री रामपाल, उत्तम दत्ता, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, अनिल चौहान, गुरमीत सिंह, राजकुमार फुटेला, राजेश डाबर, पंकज बांगा, प्रीत ग्रोवर, मनोज छाबड़ा, संदीप राव, वेद ठुकराल, मनीष गगनेजा, सनातन धर्म सभा अध्यक्ष महेश बब्बर, महामंत्री विजय जग्गा, बॉबी अरोड़ा, जगदीश विश्वास, राजेश बजाज, कुलदीप चंद, मनोज मदान, राधेश शर्मा, निमित्त शर्मा, राजेंद्र राठौर, कैलाश राठौर, नमन चावला, गुरमीत सिंह, सचिन मुंजाल, रविंद्र धामी, मयंक कक्कड़, विक्की वाल्मीकि, नागेंद्र गंगवार, रवि दिवाकर, राज कोली, धर्मेंद्र कोली, मोहित कक्कड़, सुनील सिंह, डंम्पी चोपड़ा, सुभाष यादव, रामप्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे। उधर, भगवान श्रीकृष्ण जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री लक्ष्मी नारायण पंच मंदिर से श्री सनातन धर्म सभा द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा का नगर निगम मंच पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम परिवार, समस्त पार्षदगण, वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। महापौर विकास शर्मा ने शोभायात्रा में शामिल भगवान श्रीकृष्ण सहित विभिन्न देवी-देवताओं एवं धार्मिक प्रसंगों पर आधारित सभी झांकियों का पुष्पवर्षा एवं जयकारों के साथ स्वागत किया। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल श्री सनातन धर्म सभा के पदाधिकारियों, आयोजकों एवं प्रमुख श्रद्धालुओं को शॉल एवं पटका पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। महापौर ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्तव्य और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। रुद्रपुर की धरती पर इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से हमारी सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता को मजबूती मिलती है।

उन्होंने नगरवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी पर बनी रहे और नगर में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो। इधर, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्री लक्ष्मी नारायण पांच मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर कथा श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने व्यास पीठ पर विराजमान कथा व्यास मनोज महाराज से आशीर्वाद लिया। कथा स्थल पर पहुंचने पर आयोजकों की ओर से पूर्व विधायक ठुकराल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा भारतीय सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण आधार है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता हमारी समृद्ध धार्मिक परंपराओं के प्रति आस्था को दर्शाती है। उन्होंने आयोजन के लिए सनातन धर्म सभा और मंदिर प्रबंधन का आभार जताते हुए कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव की भावना मजबूत होती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान श्रीकृष्ण के बताए मार्ग पर चलने तथा अपने जीवन में अच्छे संस्कारों को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सनातन धर्म सभा अध्यक्ष महेश बब्बर, महामंत्री विजय जग्गा, सुभाष खंडेलवाल, केवल बत्तरा, श्याम घई, मोहित बत्रा, रमेश मिड्ढा, सुरेंद्र मिड्ढा, शशि अरोरा, अशोक भल्ला, गुलशन नारंग, राकेश सुखीजा, ओम प्रकाश अरोरा, तिलक घई एवं नंदलाल भूड्डी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। उधर, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रुद्रपुर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा का समाजसेवी सुशील गाबा द्वारा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल भगवान श्रीकृष्ण एवं अन्य देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। सुशील गाबा ने शोभायात्रा में शामिल सभी झांकियों का पुष्पवर्षा एवं स्वागत कर अभिनंदन किया। उन्होंने शोभायात्रा के आयोजक श्री सनातन धर्म सभा के संरक्षक एवं मुख्य अतिथि विधायक तिलक राज बेहड़, अध्यक्ष महेश बब्बर सहित सभा, युवा मंच, स्त्री सत्संग सभा, गौ रक्षा दल, अग्रवाल सभा, अग्रवाल युवा मंच, यादव महासभा पदाधिकारियों एवं सदस्यों का भी स्वागत करते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सुशील गाबा ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हमें धर्म, सत्य, प्रेम, सद्भाव और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करने और हमारी सनातन संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर की जनता जिस उत्साह और भाईचारे के साथ धार्मिक पर्वों को मनाती है, वह शहर की सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत की पहचान है। इस दौरान संजय जुनेजा, हरीश अरोरा, पवन गाबा पल्ली, जसविंदर सिंह खरबन्दा, हरविंदर सिंह हरजी, ममता रानी, सीए अमित गंभीर, राम कुमार सिंह बाबा, हरीश साहनी, अमित साहनी, राजेश गंगवार, मोनू निशाद, परिमल राय, हैप्पी रंधावा, महेन्द्र पाल नारंग, सौरभ नारंग, सीए आलोक चावला, संजीव भटेजा, राजदीप बठला, जावेद अख्तर, सलीम अंसारी, अरुण अरोरा, जतिन नागपाल, सोनू खुराना, गौरव खुराना, सौरभ शर्मा, मोहन लाल गाबा, रमेश कांता, शीतल गाबा, सानिया गंभीर, आशु पुजारा, सीमा बजाज, पूजा सचदेवा, मोनिका ढाली, उमा सरकार, विजय पुजारा, अशोक चुघ, अवतार सिंह, आशीष गंभीर आशु, विकास चोपड़ा, राजीव छाबड़ा, मनोज सचदेवा, अचीन नारंग, विकास ठुकराल, तुषार दुनेजा, हरपाल सिंह, जोगेंद्र बाबा, आशीष अरोरा, दीपक चावला, हरीश गाबा, मोनू गाबा, सनी गाबा, ओम प्रकाश ठुकराल, अन्नू, तिलक ग्रोवर, आयुष्मान गाबा, कनव गंभीर, अमित कक्कड़, आकाश रावत, अमित कपूर, मोहित कपूर, रोहित कपूर सहित सेकड़ों साथी मौजूद थे। इधर, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। भाजपा जिला मंत्री प्रमोद मित्तल एडवोकेट भी शोभायात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सत्य, धर्म, प्रेम और मानवता का संदेश देने वाला पर्व है। युवाओं को भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्रहित में योगदान देना चाहिए।


