27.7 C
Rudrapur
Sunday, April 26, 2026

Sitarganj : कैबिनेट मंत्री सौरभ ने टाइल्स रोड व अन्य विकास कार्यों का किया उद्घाटन, पढ़ें पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट, सितारगंज। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मलपुरी गांव में विधायक निधि से बनी टाइल्स रोड का उद्घाटन किया। इस रोड का निर्माण पीलीभीत हाईवे से कश्मीर सिंह के प्लांट तक किया गया है, जिसकी लागत 5 लाख रुपये है। इसके साथ ही मंत्री ने धानचौड़ा गांव में 10 लाख रुपये की लागत से बनी टाइल्स रोड का भी उद्घाटन किया।
इसके अलावा, सौरभ बहुगुणा ने पिपलिया स्थित बाबा मनोहर सिंह गुरुद्वारा साहिब में 10 लाख रुपये की लागत से फर्श निर्माण का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के बाद, कैबिनेट मंत्री ने मलपुरी गांव में भाजपा नेता जरनैल सिंह के आवास पर बैठक आयोजित की। जहां उन्होंने क्षेत्रवासियों से जनसमस्याएं सुनीं। इस मौके पर पूर्व दर्जा मंत्री इकबाल सिंह लाडी, हज कमेटी उपाध्यक्ष खतीब अहमद, नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह, शमशेर सिंह, साहब सिंह, उपकार सिंह बल, गुरदीप सिंह चौहान सहित अन्य प्रमुख लोग मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री ने अपनी बात रखते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों की गति तेज की जा रही है, और सरकार जनता के हित में लगातार काम कर रही है

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर