रुद्रपुर। बीती रात आंधी तूफान के चलते जहां कई घरों में भारी नुकसान हुआ है तो वही लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया। घरों के नुकसान की जानकारी मिलने पर नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। बीती रात अचानक तेज गति से आंधी तूफान शुरू हो गया। इसके चलते शहर के विभिन्न इलाकों में हड़कंप मच गया। किच्छा रोड स्थित पुराने ट्रचिंग ग्राउंड का सौंदर्यीकरण नगर निगम ने करा दिया गया था। आंधी तूफान के कारण वहां शैड में लगे लोहा, सरिया, ईंट पत्थर समीप के पहाडग़ंज के लोगों के घरों में जा गिरे। इससे वहां अफरा-तफरी फैल गई। सभी लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए और कई घरों को भारी नुकसान हुआ है। मामले की जानकारी मिलने पर नगर निगम के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
रुद्रपुर: निगम का शैड गिरने से आधा दर्जन घायल, कई मकान क्षतिग्रस्त
