19.7 C
Rudrapur
Saturday, March 14, 2026

Dehradun :सीएम धामी ने दिल्ली में रेल मंत्री से की महत्वपूर्ण मुलाकात, पढ़ें पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट, देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दिल्ली पहुंचते ही उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस बैठक में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल मार्ग और अन्य रेल परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से ऋषिकेश के पुराने रेलवे स्टेशन की भूमि राज्य सरकार को सौंपने की मांग की, ताकि इसे ऋषिकेश-गंगा कॉरिडोर और राज्य के विकास कार्यों में इस्तेमाल किया जा सके। इसके अलावा, उन्होंने देहरादून से सहारनपुर को जोडऩे के लिए टनल आधारित रेल लाइन परियोजना की स्वीकृति की मांग की। सीएम धामी ने टनकपुर से नई दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत और टनकपुर से देहरादून ट्रेन के फेरे बढ़ाने की भी मांग की। रेल मंत्री ने इन परियोजनाओं पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री ने टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की भी मांग की, ताकि इसका पूर्ण खर्च केंद्र सरकार द्वारा उठाया जाए।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर