31.2 C
Rudrapur
Thursday, May 22, 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म पुरस्कार 2025 प्रदान किए, 71 हस्तियों को मिला सम्मान, पढ़ें पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें

सुशील मोदी और पंकज उधास को मरणोपरांत पद्म भूषण मिला
न्यूज प्रिन्ट, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित भव्य नागरिक अलंकरण समारोह-ढ्ढ के दौरान वर्ष 2025 के लिए पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कारों से 71 प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित रहे। इस वर्ष 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 139 नामों की घोषणा की गई थी, जिसमे सुशील मोदी और पंकज उधास को मरणोपरांत पद्म भूषण प्रदान किया गया।

पद्म विभूषण: 4 दिग्गजों को मिला सर्वोच्च सम्मान
इस वर्ष चार हस्तियों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया, जिनमें शामिल हैं:
ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत), पूर्व प्रमुख, सुजुकी मोटर
डॉ. डी. नागेश्वर रेड्डी, अध्यक्ष, एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी
लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम, प्रसिद्ध वायलिन वादक
एम.टी. वासुदेवन नायर (मरणोपरांत), मलयालम लेखक एवं फिल्म निर्देशक

पद्म भूषण: 10 हस्तियों को मिला सम्मान
पद्म भूषण से सम्मानित किए गए प्रमुख नामों में शामिल हैं:
पंकज उधास (मरणोपरांत), प्रसिद्ध गज़़ल गायक
सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत), बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री
पी.आर. श्रीजेश, पूर्व हॉकी खिलाड़ी
एस. अजित कुमार, तमिल अभिनेता
पंकज पटेल, चेयरपर्सन, जाइडस लाइफसाइंसेज
विनोद धाम, ‘पेंटियम चिप के जनक’ के रूप में प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी इंजीनियर
बालकृष्ण कपूर, वरिष्ठ व्यक्तित्व

पद्म श्री: विविध क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्मानित
पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित 57 लोगों में कला, साहित्य, शिक्षा, विज्ञान, खेल और समाजसेवा से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां शामिल रहीं।
डॉ. सत्यपाल सिंह, पैरा एथलेटिक्स कोच (खेल क्षेत्र)
भीमव्वा डोड्डाबलप्पा शिल्लेक्यथारा, कठपुतली कलाकार (कला क्षेत्र)
स्टीफन नैप, अमेरिकी लेखक व वैदिक संस्कृति शोधकर्ता
जसपिंदर नरूला, गायिका
हृदय नारायण दीक्षित, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश (साहित्य व शिक्षा)

समारोह की गरिमा
पद्म पुरस्कार समारोह में विविध क्षेत्रों के सितारों की उपस्थिति ने आयोजन को भव्यता प्रदान की। राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा दिए गए ये सम्मान भारतीय समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों की सेवा, समर्पण और प्रेरणा का प्रतीक माने जाते हैं।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर