spot_img

Khatima: खटीमा में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की चपेट में आई स्कूटी, महिला की मौत, पति गंभीर घायल

अवश्य पढ़ें

spot_img

खटीमा। उधमसिंह नगर जनपद के खटीमा क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। मंगलवार को मिट्टी से भरे डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा कर दिया है और मृतका का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
मृतका की पहचान देवकी देवी (58) पत्नी मोहन चंद निवासी आलाविर्दी, खटीमा के रूप में हुई है। हादसे में मोहन चंद (64) गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया है।

कैसे हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को मोहन चंद अपनी पत्नी देवकी देवी के साथ स्कूटी से टनकपुर स्थित सैलानीगोठ रिश्तेदारी में जा रहे थे। बिचपुरी गांव के पास एक तीव्र मोड़ पर उनकी स्कूटी सामने से आ रहे मिट्टी लदे डंपर की चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डंपर चालक दंपत्ति को काफी दूर तक घसीटता चला गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस और 108 आपातकालीन सेवा को सूचना दी। मौके पर पहुंची 108 सेवा की टीम दोनों को उप जिला चिकित्सालय खटीमा लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने देवकी देवी को मृत घोषित कर दिया। मोहन चंद की हालत गंभीर बताई गई है और उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।

पुलिस कार्रवाई
चकरपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि हादसे के बाद डंपर को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा करा दिया गया है। मृतका के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

परिवार में पसरा मातम
देवकी देवी के परिवार में हादसे के बाद कोहराम मच गया है। उनका बेटा सुनील चंद पॉलीप्लेक्स फैक्ट्री, बाजपुर में कार्यरत है, जबकि बेटी ईशा की शादी हो चुकी है। घायल मोहन चंद भी पॉलीप्लेक्स फैक्ट्री से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर