आवास विकास स्थित भाजपा जिला मंत्री के आवास पर जुटे कार्यकर्ता और गणमान्य लोग
न्यूज प्रिंट, रुद्रपुर। नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश राम आर्य के रुद्रपुर में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सांसद आवास विकास स्थित भाजपा जिला मंत्री प्रमोद मित्तल एडवोकेट के आवास पर पहुंचे, जहां मित्तल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
प्रमोद मित्तल ने दिनेश राम आर्य को राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर बधाई देते हुए कहा कि उनका सरल स्वभाव, सादगी और कार्यकर्ताओं से आत्मीय जुड़ाव उनकी पहचान है। उन्होंने कहा कि संगठन में समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलना अन्य कार्यकर्ताओं के लिए भी प्रेरणादायक है।
मित्तल ने उम्मीद जताई कि दिनेश राम आर्य राज्यसभा सांसद के रूप में उत्तराखंड के विकास, जनहित और जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को उचित मंच पर उठाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण संगठन को मजबूत बनाते हैं तथा जनसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सांसद को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर जितेंद्र गौतम, हरीश अरोड़ा, डॉ. कपिल शर्मा, कुशल अग्रवाल, ललित गोयल, करण चंडोक, रवि अग्रवाल, रीत लाल यादव, शिवांश अग्रवाल, युवांश चावला, पिंकी सागर, अक्षय अरोड़ा, लवी सहगल, बिट्टू चौहान, रचित सिंह, विवेक दीप सिंह, अशोक नेगी, मनीष मित्तल एडवोकेट, धर्मेंद्र गौतम, कुलदीप चंद्र और सगीर अहमद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।





