26.1 C
Rudrapur
Sunday, October 19, 2025

अल्पसंख्यक आयोग में रुद्रपुर की फरजाना बेगम सहित सात सदस्य नियुक्त, विभिन्न समुदायों को मिला प्रतिनिधित्व, पढ़ें खबर…

अवश्य पढ़ें

रुद्रपुर। उत्तराखंड शासन ने राज्य अल्पसंख्यक आयोग में विभिन्न समुदायों से सात नए सदस्यों की नियुक्ति की है। इनमें उधम सिंह नगर जनपद से मुस्लिम, सिख और जैन समुदाय के प्रतिनिधियों को प्रमुखता दी गई है। रुद्रपुर से मुस्लिम समुदाय की फरजाना बेगम, नानकमत्ता से सिख समुदाय के जगजीत सिंह ‘जग्गा, और बाजपुर से जैन समुदाय के सुरेंद्र जैन को आयोग का सदस्य नामित किया गया है।
इसके अतिरिक्त, ऋषिकेश, नैनीताल, देहरादून और बनबसा से भी मुस्लिम, बौद्ध और सिख समुदाय के चार अन्य प्रतिनिधियों को सदस्य नियुक्त किया गया है। फरजाना बेगम की नियुक्ति पर क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
फरजाना बेगम ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पार्टी नेतृत्व और अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अल्पसंख्यक समाज तक पहुंचाने में वे सक्रिय भूमिका निभाएंगी। साथ ही उन्होंने भाजपा की सभी वर्गों के प्रति समर्पण भावना की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र पर काम कर रही है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर