28.2 C
Rudrapur
Friday, July 18, 2025

रुद्रपुर सिटी क्लब की नई कार्यकारिणी का लोहा व्यापार मंडल ने किया सम्मान,सौंदर्यीकरण और त्योहारों की भव्य तैयारियों का ऐलान

अवश्य पढ़ें

बोले कार्यकारिणी सदस्य क्लब में साफ-सफाई, शौचालय की सुविधा और अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं को बेहतर करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

रुद्रपुर। लोहा व्यापार मंडल के नेतृत्व में आज सिटी क्लब, रुद्रपुर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सिटी क्लब की नई कार्यकारिणी का भव्य स्वागत किया गया। सभी सदस्यों को फूलमालाओं और शालों के साथ सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब के उपाध्यक्ष पंकज बांगा, सचिव राजेश बल्लू, कोषाध्यक्ष मनीष गगनेजा, उप सचिव नरेंद्र बंसल, संजय ठुकराल, कार्यकारिणी सदस्य सुरेश ढींगरा बाबू, सुखदेव सिंह भल्ला, अनुज अग्रवाल समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में लोहा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग लाल गर्ग, महामंत्री कमलजीत सिंह बठला और कोषाध्यक्ष मनोज गोयल द्वारा सभी का बुके व शाल देकर स्वागत किया गया।

image description

लोहा व्यापार मंडल ने भरोसा जताया कि नई कार्यकारिणी सिटी क्लब को एक नया रूप देने में सफल रहेगी। आने वाले सावन महीने में तीज महोत्सव और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भव्य रूप से मनाए जाएंगे। साथ ही क्लब में साफ-सफाई, शौचालय की सुविधा और अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं को बेहतर करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया द्वारा भी क्लब को हर संभव प्रशासनिक सहयोग देने का आश्वासन दिया गया है। लोहा व्यापार मंडल ने भी नई टीम को समर्थन देने का भरोसा दिलाया और कहा कि व्यापारी वर्ग हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।

इस अवसर पर बजरंग लाल गर्ग, कमलजीत सिंह बाटला, मनोज गर्ग, दर्शन लाल आनंद, सुरेश गर्ग, मनोज कक्कड़, प्रेम सिंह, बिट्टू बांगा, वैभव गोयल, सतविंदर सिंह, राजेंद्र गोयल, मनीष अग्रवाल, मयंक अरोड़ा, हरीश गुंबर समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर