27.4 C
Rudrapur
Thursday, July 17, 2025

Kashipur : हरेला पर्व पर काशीपुर में हुआ भव्य वृक्षारोपण, महापौर दीपक ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पढ़ें पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें


न्यूज प्रिन्ट, काशीपुर। उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर हरेला पर्व के अवसर पर पूरे प्रदेश की तरह काशीपुर में भी उत्साह और उल्लास के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। महापौर दीपक बाली ने मुरादाबाद रोड स्थित जल निगम के जल शोधन संयंत्र परिसर में दर्जनों नीम, अशोक और बकायन के वृक्ष रोपे।

इस दौरान उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और पार्षदों के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। महापौर बाली ने आमजन से अपील करते हुए कहा, हर व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए। धरती हरी-भरी होगी, तभी प्रकृति का आशीर्वाद और ऋतुओं का संतुलन बना रहेगा। पेड़ धरा का श्रृंगार हैं, इनका दोहन रोकना होगा। उन्होंने हरेला पर्व की सभी देवभूमिवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अभियान में माँ पर्यावरण एवं सामाजिक सेवा संस्था ने अहम भूमिका निभाई। संस्था के अध्यक्ष कमल सिंह व सहयोगी महिपाल व सुमित सैनी ने वृक्ष उपलब्ध कराए।

कार्यक्रम से पूर्व महापौर बाली ने जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों से संयंत्र की स्थिति और समस्याओं की जानकारी ली कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त रविंद्र कुमार बिष्ट, जल निगम के सहायक अभियंता कमल किशोर, ज्योति रावत, विनया पंडित, विकास शर्मा, कमल मेहता, डॉ. अमरजीत सिंह, मनोज बिष्ट, पार्षद पुष्कर बिष्ट, कुलदीप शर्मा, राशिद फारुकी, देव प्रकाश प्रजापति, हरि सिंह, मुकेश पाहवा सहित नगर निगम के कई अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं नगर निगम स्थित कारगिल पार्क में स्वयंसेवी महिला समूहों – गोरा, गिरीश, चेतना, गीता चंद्रा, नई किरण, नई दृष्टि आदि – की सहभागिता में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सहायक नगर आयुक्त संजय कापड़ी एवं भगवान दास ने किया

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर