गदरपुर। 18 गिरधरनगर क्षेत्र पंचायत प्रत्याशी ज्योति ग्रोवर को ग्राम राजपुर फतेहगंज मे चुनाव प्रचार के दौरान ग्राम की महिलाओ, माता बहनो का अपार जनसमर्थन मिला।
ज्योति ग्रोवर को ग्रामीण महिलाओं द्वारा कुछ समस्याओ से अवगत कराया गया। जिस पर ज्योति ग्रोवर द्वारा आश्वसन दिया गया कि चुनाव बाद समस्या का निराकरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास परक सोच रखती है और क्षेत्र की समस्याओं से भली-भांति वाकिफ है। यदि क्षेत्र की जनता उन्हें अपना आशीर्वाद देती है तो वह क्षेत्र के विकास में चार चांद लगा देंगी। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य की प्रत्याशी ज्योति ग्रोवर ने घर-घर जाकर जनसंपर्क साधा और बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया यहां सभी ने उनके विजयी होने की कामना की।

इस दौरान लता देवी, ममता रानी, लक्ष्मी देवी, तारा देवी, रेखा रानी संतोष देवी, मानव वंती, दानो बाई आरती रानी, कमलेश, निर्मला देवी, रेखा सैनी, रजनी सैनी, संतो देवी, माया देवी, बबली, अलका रानी, रूपा देवी, भगवती देवी, जसवंत कौर राजेन्दर सैनी, हरभजन सैनी, हरभगवान सैनी आदि महिलायें मौजूद थीं।