spot_img

Jaspur : खेल मंत्री ने किया सीबीएसई नॉर्थ जोन क्रिकेट कंपटीशन का शुभारंभ, पढ़ें पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें

spot_img

सरकार ने खेल को दिया बढ़ावा, पदक जीतने पर मिल रही है सरकारी नौकरी
न्यूज़ प्रिन्ट, जसपुर।
उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या देर शाम जसपुर स्थित ब्राइट स्टार्ट इंटरनेशनल एकेडमी पहुँची। जंहा भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मंत्री रेखा आर्य ने सीबीएसई नॉर्थ जोन क्रिकेट कंपटीशन का दीप जलाकर शुभारंभ किया। वही ब्राइट स्टार इंटरनेशनल एकेडमी के एमडी अमित कंबोज, अनिल कंबोज ने खेल मंत्री को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के 2000 से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बीते एक दशक में खेल और खिलाडिय़ों के प्रति समाज की सोच में बड़ा बदलाव आया है। पहले खेल को केरियर के रूप में नहीं देखा जाता था। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अब युवा खेल में प्रतिभा दिखाकर अपने भविष्य को संवार रहे हैं।

उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों को बढ़ावा देने में प्रदेश सरकार हमेशा आगे रही है और किसी भी खेल में राज्य के लिए पदक जीतने पर हम सीधे सरकारी नौकरी दे रहे हैं खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पहले जनता की तरफ से सड़क, बिजली, पानी, अस्पताल और स्कूल की मांग होती थी, लेकिन समाज की सोच बदलने के बाद अब हर जगह से स्टेडियम और खेल मैदान बनाए जाने की मांग उठने लगी है।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल, पूर्व विधायक डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल, अंकुर सक्सेना अनिल नगर, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, राजकुमार मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर