

ऋषिकेश परिसर में बीसीए विभाग ने आयोजित किया नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत समारोह ‘उत्सव
राहुल बने मिस्टर फ्रेशर, दीपाली कठैत ने जीता मिस फ्रेशर का खिताब
न्यूज़ प्रिंट ऋषिकेश श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश में बीसीए विभाग की ओर से प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत में ‘उत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कियसमारोह को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन ने कहा कि वर्तमान समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस का युग है। ऐसे में विद्यार्थियों को समय के साथ अपनी तकनीकी दक्षता बढ़ाने और नवीनतम तकनीकों का ज्ञान अर्जित करने की आवश्यकता है।

उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने, निरंतर सीखने और कठिन परिश्रम के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में जिज्ञासा की भावना होनी चाहिए तथा उन्हें सवाल पूछने और समस्याओं का समाधान खोजने की आदत विकसित करनी चाहिए। ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के माध्यम से भी अपनी दक्षता को लगातार बढ़ाना चाहिए। उन्होंने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डेटा साइंस केंद्र स्थापित किया जाएगा।इस अवसर पर ऋषिकेश के महापौर शंभू पासवान ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों का महत्व समझाया।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी जीवन में बेहद जरूरी हैं। विद्यार्थियों को अपने माता-पिता, गुरुजनों और बड़ों का सम्मान करते हुए जीवन में आगे बढ़ना चाहिएबीसीए समन्वयक डॉ. गौरव वार्ष्णेय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विभाग की शैक्षणिक एवं तकनीकी गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के क्षेत्र में व्यावहारिक ज्ञान उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा विकसित एआई आधारित गतिविधियों तथा विश्वविद्यालय की भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित एआई चैटबॉट ‘प्रज्ञानम्’ के बारे में भी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से दक्ष, नवाचारी और रोजगारोन्मुख बनाना है।कार्यक्रम में कला संकायाध्यक्ष प्रो. पी.के. सिंह, वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. वी.पी. श्रीवास्तव, विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. एस.पी. सती, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. हेमलता मिश्रा, प्रो. संगीता मिश्रा, प्रो. जी.के. धींगरा, डॉ. शिखा ममगाईं, डॉ. सीमा बेनीवाल, डॉ. पुष्कर गौड़, डॉ. शिखा, मोनिका यादव, संजीव सेमवाल, मोनिका काला एवं कविता सहित अन्य प्राध्यापक और कर्मचारी मौजूद रहे।समारोह के अंत में विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों के बीच फ्रेशर प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। इसमें राहुल को मिस्टर फ्रेशर और दीपाली कठैत को मिस फ्रेशर चुना गया। नवप्रवेशी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।





