16.8 C
Rudrapur
Thursday, November 20, 2025

किसानों के हित में धामी सरकार लगातार कर रही काम, धीरेंद्र मिश्रा

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिंट रुद्रपुर। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में किसानों के हित में अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। भाजपा की प्रदेश सरकार किसानों की बेहतरी के लिए हर संभव कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में आयोजित हो रहे कृषि सम्मेलन एवं मेलों के माध्यम से किसानों को नई तकनीक, योजनाओं और सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है, जिससे किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिल रही है। धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि पंतनगर कृषि सम्मेलन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कृषि मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने किसानों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी स्वयं किसान परिवार से आते हैं, इसलिए उन्हें किसानों की समस्याओं और उनके दर्द का भलीभांति ज्ञान है। यही कारण है कि वे किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके हित में निर्णय लेते हैं।


भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार दिन-रात किसानों की बेहतरी के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री धामी की पहल पर किसानों को विभिन्न योजनाओं जैसे कृषि उपकरण अनुदान, सिंचाई सुविधाएं, बीज वितरण, और फसल बीमा योजना का सीधा लाभ मिल रहा है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि योजनाओं का लाभ वास्तविक किसानों तक पहुंचे और कोई भी किसान वंचित न रह जाए। धीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि उत्तराखंड को बने हुए अब 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं और इस अवसर पर पूरे प्रदेश में रजत जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास के मार्ग पर अग्रसर है। भाजपा सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और विशेषकर किसानों का जीवन समृद्ध हो।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा किसान मोर्चा किसानों की आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए सेतु का कार्य कर रहा है। मोर्चा का हर कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों से संवाद कर रहा है और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का प्रयास कर रहा है। मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में उत्तराखंड का कृषि क्षेत्र एक नए युग की ओर बढ़ रहा है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर