22.1 C
Rudrapur
Wednesday, February 18, 2026

राजकीय इंटर कॉलेज बागवाला में धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव

अवश्य पढ़ें

सांसद भट्ट और विधायक अरोरा ने किया धरोहर कार्यक्रम का शुभारंभ

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर – पी-एम श्री राजकीय इन्टर कालेज बागवाला का वार्षिकोत्सव ‘धरोहर’ धूमधाम से सम्पन्न हुआ। विधायक शिव अरोरा की अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में नैनीताल ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय की बैण्ड टीम के साथ प्रधानाचार्य राजकुमार चौधरी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी, कला प्रदर्शनी, पुष्प , ईको क्लव द्वारा विकसित विशाल सब्जी उत्पादन क्षेत्र के अवलोकन के उपरान्त मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट, विधायक शिव अरोरा, वरिष्ठ समाज सेनी सुरेन्द्र चौधरी तथा प्रधानाचार्य राजकुमार चौधरी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर ‘धरोहर’ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इसके उपरान्त विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्द‌ना प्रस्तुत की गई। छात्र छात्राओं द्वारा मनमोहक कुमाऊँनी, गढ़वाली, राजस्थानी, पंजाबी, असमी लोकनृत्य तथा “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नाटक प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम का आकर्षण विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर विभिन्न विभागों में कार्यरत पूर्व छात्रों का सम्मान समारोह रहा। इस श्रृंखला में लगभग सौ पूर्व छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। विगत दस वर्षों के इण्टरमीडिएट परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त इक्कीस छात्रों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के सौन्दर्यीकरण में विशेष प्रयास करने के लिए संजय कुमार श्रीवास्तव प्रवक्ता हिन्दी तथा दीपक अरोरा प्रवक्ता अंग्रेजी को भी मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। यह परीक्षा के मेधावी छात्रों तथा नियमित उपस्थिति बनाये रखने वाले छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। अपने सम्बोधन में सांसद तथा विधायक द्वारा छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु प्रधानाचार्य राजकुमार चौधरी के प्रयासों की सराहना की गई।

बच्चों को अनुशासन के साथ ही परिवेश को स्वच्छ व सुन्दर बनाये रखने हेतु लगातार प्रेरित करने का परिणाम स्वच्छ व सुन्दर परिसर के रूप में सबको आकर्षित कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन दीपक अरोरा और विनोद कुमार टम्टा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विनोद‌ कुमार मेलकानी, सगीर हसन, हरिदास विश्वास, ओम प्रकाश वर्मा, मनोज आगरी, शमशेर सिंह खोलिया,उमाशंकर, राजेन्द्र सिंह, श्रीमती गरिमा पाण्डे, श्रीमती यश यादव श्रीमती नीलिमा कोहली, श्रीमती शालिनी शाह, अलंकार गुप्ता, भुवन तिवारी, विजय कुमार, उपेन्द्र चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा ओ.बी.सी. मोर्चा, धीरेन्द्र मिश्रा प्रदेश मन्त्री भाजपा किसान मोर्चा , राजेश डावर, प्रीत ग्रोवर वरिष्ठ भाजपा नेता समेत अभिभावक व पूर्व छात्र सम्मिलित रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर