70 विधानसभा क्षेत्रों में मोबाइल वैन के जरिए मतदाताओं को दी जाएगी जानकारी
देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग 16 नवंबर से प्रदेशभर में ईवीएम जागरूकता अभियान शुरू करेगा। इसके तहत सभी जिला निर्वाचन कार्यालयों में डिमॉन्स्ट्रेशन सेंटर बनाए जाएंगे।
16 नवंबर से 15 दिसंबर तक प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों के दूरस्थ गांवों और कस्बों में मोबाइल वैन के जरिए मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली समझाई जाएगी। आयोग का उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को लेकर लोगों को जागरूक करना है।





