22.1 C
Rudrapur
Wednesday, February 18, 2026

सेवा ही संगठन सेवा ही संस्कार के तहत प्रसाद वितरित

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर – महाराजा अग्रसेन चौक पर 26 जनवरी से संचालित चाय जलपान सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत आज की प्रसाद सेवा का शुभारंभ अग्रवाल युवा संगठन के डायरेक्टर योगेन्द्र जिंदल , तराई मर्चेंट चैम्बर गल्ला मंडी के महामंत्री गौरव सिंघल , श्रीमती काजल सिंघल , काव्या सिंघल, विराज अग्रवाल, दीपक बंसल, मनीष बंसल , आस्था इलेक्ट्रॉनिक के डायरेक्टर अमित गोयल , अजय गोयल तथा अग्रवाल युवा संगठन के अध्यक्ष श्रीओम अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व सभी अतिथियों ने महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए तथा समाज की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने कहा कि एडवोकेट प्रमोद मित्तल के नेतृत्व में यह सेवा कार्य निरंतर चलता रहे और अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ प्राप्त होता रहे। उन्होंने इस पहल को समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया।यह प्रसाद सेवा कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री एडवोकेट प्रमोद मित्तल के नेतृत्व में शहर के समर्पित समाजसेवियों द्वारा निरंतर संचालित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, राहगीरों एवं जरूरतमंदों को निःशुल्क प्रसाद उपलब्ध कराते हुए सेवा भावना को प्रोत्साहित करना है।सेवा कार्य में मुख्य रूप से कुशल अग्रवाल, जितेंद्र साहनी, रवि अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, राजेश कामरा, अशोक नेगी, एडवोकेट मनीष मित्तल, श्रीओम अग्रवाल, अनुज अग्रवाल सहित समाजसेवियों का विशेष सहयोग रहा।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर