32.5 C
Rudrapur
Tuesday, March 3, 2026

रुद्रपुर रुद्रपुर पार्षद की तलाश में पंजाब पुलिस की दबिश, शादी में हर्ष फायरिंग में युवक की मौत

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। पिछले दिनों पंजाब के बलाचौर में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में रुद्रपुर के एक पार्षद का नाम सामने आया है। जिसको लेकर पंजाब पुलिस आरोपी की तलाश में उत्तराखंड पहुंची। जहां रुद्रपुर में पंजाब पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस के साथ दबिश दी। लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया।जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों पंजाब के बलाचौर में एक शादी समारोह के दौरान अचानक गोली चलने से एक युवक की मौत हो जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया था।घटना चौधरी पैलेस नामक मैरिज पैलेस की बताई जा रही है। जहां समारोह के दौरान फायरिंग की गई।

इसी फायरिंग में एक युवक के सीने में गोली जा लगी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छानबीन के दौरान पंजाब पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पंजाब पुलिस की एक टीम जांच के सिलसिले में रुद्रपुर पहुंची।इस संबंध में जब रुद्रपुर कोतवाल मनोज रतूड़ी से जानकारी ली गई तो उन्होंने इसकी पुष्टि की।पंजाब पुलिस ने बताया कि शादी समारोह के दौरान हुई फायरिंग में पिस्टल से चली गोली एक युवक को लगी थी. जिसमें उसकी मौत हुई है. आरोप रुद्रपुर के एक स्थानीय पार्षद पर लगा है।स्थानीय पुलिस को इस मामले की सूचना दे दी गई थी। दोनों राज्यों की पुलिस मिलकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

रुद्रपुर कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि पंजाब पुलिस के रुद्रपुर पहुंचते ही रम्पुरा चौकी को सूचित कर दिया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संयुक्त रूप से दबिश दी गई। हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।इस घटना ने रुद्रपुर की स्थानीय राजनीति में भी हलचल पैदा कर दी है। एक जनप्रतिनिधि का नाम इस तरह की गंभीर आपराधिक घटना में सामने आने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं, शादी जैसे खुशी के अवसर पर हुई इस वारदात से दोनों राज्यों में सनसनी फैल गई है।फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।फोरेंसिक साक्ष्य, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है। इस मामले में रुद्रपुर के एक पार्षद का नाम आरोपी के रूप में सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फायरिंग उनकी लाइसेंसी या निजी पिस्टल से हुई बताई जा रही है। युवक के सीने में लगी गोली जानलेवा साबित हुई और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पंजाब पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। फिलहाल आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर