30.6 C
Rudrapur
Monday, March 9, 2026

अनमोल संकल्प सिद्धि फाउंडेशन ने नारी शक्ति को किया सम्मानित

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,हल्द्वानी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह की पूर्व संध्या के अवसर पर अनमोल संकल्प सिद्धि फाउंडेशन ने आज शनिवार को नगर निगम हल्द्वानी सभागार में भव्य संकल्प सिद्धि समारोह आयोजित किया, जिसमे समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रही महिलाओ को तथा नेत्रदान व देहदान का संकल्प लेने वालों को सम्मानित किया। कर्यक्रम का संचालन रिम्पी बिष्ट व नेहा बिष्ट ने किया। कार्यक्रम में लघु नाटिका के माध्यम से नारी के सम्मान व स्वाभिमान पर जोर दिया गया। सम्मान समारोह में गीता बिष्ट, कमला नेगी, बचुली देवी, रिंकू नैनवाल, वंदना शर्मा, एकता बिष्ट, रश्मि लमगड़िया, मुक्ता जैन, रेखा पांडे, मोहिनी रावत, जानकी थापा, बेबी मेहर कौर को उनके उल्लेखनीय कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था उपाध्यक्ष अरुणा टंडन ने देहदान व नेत्रदान की महत्ता पर प्रकाश डाला, और नारी के सम्मान व सशक्तिकरण करने पर जोर दिया।

संस्थाध्यक्ष सुचित्रा जायसवाल ने बताया कि संस्था द्वारा विगत कई वर्षों से देहदान, नेत्रदान, रक्तदान, निर्धन कन्याओं का विवाह व चिकित्सा शिविर सहित तमाम कार्यो के अतिरिक्त दिव्यांगों के लिए निशुल्क उपकरण वितरित किये गए है। उन्होंने बताया कि संस्था भविष्य में भी समाजसेवा व महिलाओं के उत्थान के कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री नवीन वर्मा, दर्जा राज्य मंत्री रेनू अधिकारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी, डॉ नितिन मेहरोत्रा, भाजपा नगर अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिय, नागेश दुबे, सतेंद्र सिंह सम्मी ने सम्मानितजनो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए नारी की महत्ता, त्याग समर्पण व उनके उल्लेखनीय कार्यो पर प्रकाश डाला, उन्होंने बताया कि किसी भी देश का गौरव नारी के सम्मान व उनकी स्थिति से है। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं को प्रोत्साहन देने की जरूरत है, उनका साथ देने की जरूरत है।

आज नारी किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नही है। यहां संस्था सचिव सुमन पाठक, सुनीता जोशी, रेनू काण्डपाल, मिथुन जायसवाल, बलजीत कौर, तरनजीत कौर, नीतू सनवाल, डिम्पल जोशी, मनोज जौहरी व मन्नू कपूर सहित तमाम लोग उपस्तिथ थे। यहां देहदान व नेत्रदान करने वाली बीना जोशी, डॉ माधवानंद जोशी, देवेंद्र सिंह नयाल, उदिता नयाल, नीरू धवन, रीना सिंघाल, माया लटवाल, दीपा पुनेरा, नीलम वर्मा, आनन्द पांडे, राकेश चन्द्र रयाल, शोभा जोशी, दिगम्बर वर्मा, प्रोo बसंत जोशी, कमला डसीला, आनन्द सिंह डसीला, विपिन चन्द्र जोशी, सीमा जोशी, विनय जोशी, कृष्ण चन्द्र खत्री, चंद्रा खत्री, इंदु वाधवा, प्रदीप फुटेला, सीमा फुटेला, कमला सुयाल, रुक्मणि नेगी, अनिता देवी, विशन गुप्ता, मालती जैन, पुष्पा जैन, इंदु वाधवा, अभिषेक वार्ष्णेय व नंदनी वार्ष्णेय को भी सम्मानित किया गया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर