33.1 C
Rudrapur
Tuesday, April 28, 2026

एलपीजी की कमी से रुद्रपुर में बढ़ी चिंता, होटल-रेस्टोरेंट बंद होने की आशंका: संजय जुनेजा

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और बढ़ते तनाव का असर अब रुद्रपुर में भी दिखाई देने लगा है। शहर की गैस एजेंसियों पर एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे आम लोगों में चिंता का माहौल बन गया है।
इस संबंध में व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि यदि एक-दो दिन के भीतर एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो शहर के कई होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर पहुंच सकते हैं। उन्होंने बताया कि होटल और रेस्टोरेंट बंद होने से इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा, क्योंकि बड़ी संख्या में लोग भोजन के लिए इन प्रतिष्ठानों पर निर्भर रहते हैं।

उन्होंने कहा कि होटल और रेस्टोरेंट में बड़ी संख्या में कर्मचारी कार्यरत हैं और यदि गैस आपूर्ति प्रभावित रही तो उनकी नौकरियों पर भी संकट खड़ा हो सकता है। संजय जुनेजा ने यह भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पेट्रोलियम दानों (कच्चे माल) से अनेक प्रकार के उत्पाद बनाए जाते हैं। पेट्रोलियम दानों के दाम रोज़ बढ़ने से रोजमर्रा की कई वस्तुओं के दामों में भी महंगाई का असर दिखाई पड़ सकता है। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति जल्द से जल्द सुचारु कराई जाए, ताकि आम जनता और व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर