36.8 C
Rudrapur
Monday, June 15, 2026

रुद्रपुर बंगाली समाज के लिए बंग भवन निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। तराई क्षेत्र में बंगाली समाज के उत्थान और उनकी सांस्कृतिक पहचान को सहेजने के लिए प्रस्तावित बंग भवन के निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराने की मांग उठी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। पत्र में कहा गया है कि रुद्रपुर को ‘लघु भारत के रूप में जाना जाता है, जहां विभिन्न भाषाओं और समुदायों के लोग निवास करते हैं। भारत विभाजन के बाद पूर्वी पाकिस्तान से आए बंगाली समाज के लोगों ने तराई क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और बड़ी संख्या में यहां बस गए हैं।

बताया गया कि 14 अगस्त 2023 को आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर बंगाली समाज के इतिहास और संस्कृति को समर्पित बंग भवन के निर्माण को मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल किया गया था। हालांकि अब तक इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इसलिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है कि तराई क्षेत्र में बंगाली समाज की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए प्रस्तावित बंग भवन के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए जाएं।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर