34.8 C
Rudrapur
Wednesday, March 11, 2026

आवारा पशुओं की समस्या से निपटने को गौशाला का होगा विस्तार, 84 लाख की अतिरिक्त धनराशि मंजूर

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। शहर में आवारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा बनाई जा रही लंबाखेड़ा गौशाला के विस्तार हेतु शासन ने 84.21 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत की है। यह जानकारी महापौर विकास शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा लंबाखेड़ा क्षेत्र में बड़ी गौशाला का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शहर के निराश्रित पशुओं को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराना है। इस परियोजना के पहले चरण के लिए पहले ही करीब 3.69 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की जा चुकी थी। गौशाला के विस्तार और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए नगर निगम ने 210.54 लाख रुपये का अतिरिक्त प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिसके तहत कुल लागत का 40 प्रतिशत यानी 84.21 लाख रुपये जारी करने की अनुमति दी गई है।

महापौर ने बताया कि इस राशि से गौशाला में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। इसके तहत पशुओं के लिए आधुनिक शेड बढ़ाए जाएंगे, चारे के भंडारण के लिए बड़े गोदाम बनाए जाएंगे और बीमार व घायल पशुओं के उपचार और टीकाकरण की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि गौशाला का निर्माण अंतिम चरण में है और जल्द ही इसे संचालन के लिए शुरू कर दिया जाएगा। इसके शुरू होने से शहर की सड़कों पर आवारा पशुओं के कारण लगने वाले जाम और दुर्घटनाओं की समस्या में काफी कमी आने की उम्मीद है। महापौर ने इस धनराशि की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी व्यक्त किया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर