34.1 C
Rudrapur
Friday, March 13, 2026

पत्रकारों की हर समस्या के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध: केएस चौहान

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,हल्द्वानी। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक केएस चौहान ने कहा कि मीडिया कर्मियों की हर समस्या के समाधान के लिए सरकार और विभाग प्रतिबद्ध है। मान्यता नवीनीकरण मामले में आ रही दिक्कतों को विभाग ने गंभीरता से लिया है। मृतक आश्रित परिवारों के आर्थिक सहायता देने के मामले में विभाग के सामने आए सभी प्रकरणों का समाधान किया गया है। कहा कि पत्रकार कल्याण कोष में यदि किसी पत्रकार को सहायता नहीं मिल पा रही है तो उसे मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता का प्रयास होगा। इसके लिए जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से नियमानुसार प्रस्ताव भेजना होगा। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक केएस चौहान ने आज हल्द्वानी मीडिया सेन्टर में मीडिया कर्मियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को जाना।

चौहान ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश के पत्रकारों के हितों को शीर्ष प्राथमिकता देते है और उनके हितों के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।मीडिया कर्मियों ने चौहान के समक्ष पत्रकारों की चिकित्सा सुविधा, पत्रकार मान्यता देने, मान्यता प्राप्त पत्रकारों को ऋण योजना देने, मान्यता प्राप्त पत्रकारों को राज्य अथिति गृहों में तत्काल आरक्षण की व्यवस्था लागू, उच्च शिक्षा में पत्रकारों के बच्चों को आरक्षण देने, मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिये पूर्व के लागू रेलवे आरक्षण पुनः शुरू करने, टोल प्लाजा में मान्यता प्राप्त पत्रकारों को छूट देने,जिला पत्रकार स्थाई समिति में जिले के प्रत्येक क्षेत्र से मान्यता प्राप्त पत्रकारों को सदस्य के रूप में शामिल करने सहित कई मुद्दों को रखा गया।

चौहान ने सूचना विभाग के स्तर पर निस्तारित होने वाली समस्याओं का जल्द ही समाधान किये जाने व अन्य विभागों के स्तर की समस्याओं के निस्तारण के लिए पत्राचार किये जाने का आश्वासन दिया। संचालन जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी ने किया। बैठक में सूचना अधिकारी अहमद नदीम सहित हल्द्वानी, रामनगर, लालकुआं के पत्रकार सूचना विभाग के सभी कार्मिक मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर