न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर । रुद्रपुर में निरंतर संचालित प्रसाद सेवा कार्यक्रम आज भी श्रद्धा, भक्ति एवं सेवा भाव के साथ जारी रहा। इस सेवा के अंतर्गत प्रतिदिन जरूरतमंद लोगों को प्रसाद वितरण कर समाजसेवा का कार्य किया जा रहा है। आज की प्रसाद सेवा का शुभारंभ शहर के प्रख्यात समाजसेवी अखिलेश मिश्रा , कपड़ा व्यापार संघ रुद्रपुर के अध्यक्षसुभाष नारंग , पवन जिंदल जी एवं राजकुमार नागपाल द्वारा भगवान शंकर जी, हनुमान जी एवं महाराजा अग्रसेन जी का विधि-विधान से पूजन कर किया गया।

इस अवसर पर समाजसेवी अखिलेश मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सहयोग एवं समर्पण की भावना को बढ़ाते हैं। उन्होंने सेवा को निरंतर जारी रखने के लिए भाजपा नेता प्रमोद मित्तल जी के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान सुभाष नारंग जी का जन्मदिन सेवा भाव के साथ मनाया गया। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का सर्वोत्तम माध्यम सेवा है और इस प्रकार के कार्यों से जरूरतमंद लोगों को वास्तविक लाभ मिलता है।

साथ ही, सुभाष नारंग का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की। संस्कार भारती रुद्रपुर के अध्यक्ष कुशल अग्रवाल जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा जिला मंत्री एडवोकेट प्रमोद मित्तल जी के नेतृत्व में यह सेवा लंबे समय से निरंतर चल रही है, जिसमें रुद्रपुर क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर सहभागिता कर रहे हैं। यह सेवा समाज में एक सकारात्मक संदेश दे रही है।

इस अवसर पर भाजपा नेता प्रमोद मित्तल सहित अखिलेश मिश्रा , राजेश कामरा , नितिन अग्रवाल , अशोक नेगी , प्रमोद यादव , अनुज , श्रीओम अग्रवाल, नितिन चंडोक, कुशल अग्रवाल , सुनील पचौरी , अमन कुमार, प्रिंस कोल, रोहित कश्यप, रवि अग्रवाल जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का पुष्प मालाओं एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया तथा सेवा कार्य को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया। “सेवा ही सच्चा धर्म है” की भावना के साथ यह सेवा निरंतर समाजहित में संचालित हो रही है।
खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 98376 11839


