27.1 C
Rudrapur
Monday, March 23, 2026

बुकिंग के बावजूद नहीं मिला सिलेंडर, रुद्रपुर में गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का हंगामा

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। रूद्रपुर में काशीपुर बाईपास रोड स्थित इंडेन गैस ऐंजेंसी में आज दर्जनों उपभोक्ताओं को भारी सामना करना पड़ा है। तड़के 3 बजे से ही लाईनों में लगे उपभोक्ताओं में से अनेको उपभोक्ता तब हैरान परेशान हो गये जब उन्हें पता लगा कि गैस ऐजेंसी के कागजों में तो उनके बुक सिलेंडरों की उनके घरों में तथाकथित रूप से डिलीवरी भी हो गयी है, लेकिन उन्हें सिलेंडर मिला ही नहीं। प्रखर वक्ता एवं समाजसेवी सुशील गाबा नें इस मामलें में उपभोक्ताओं के साथ तगड़ा विरोध प्रर्दशन किया और गैस ऐजेंसी प्रबंधन से जबाव मांगा।

प्रबंधन के पास इस गंभीर मामले का कोई स्पष्ट जबाव नहीं था। आखिर आकोशित उपभोक्ताओं एवं सुशील गाबा के कड़े विरोध को देखते हुये ऐसे सभी मामलों में सिलेंडर वितरित किये गये, लेकिन पहले सिलेंडर कौन सा कर्मचारी ले उड़ा, उसकी कोई ऐजेंसी प्रबंधक जिम्मेवारी लेने को तैयार नहीं था। बाक्स 01- संजयनगर निवासी लिपिका पत्नी स्व० प्रदीप नें बताया कि प्रातः 4 बजे से लाईन में लगनें के बाद उनको गैस ऐजेंसी के कर्मचारियों नें पूर्व में सिलेंडर डिलीवरी होनें की बात कह कर सिलेंडर देने से इंकार कर दिया।

बाक्स 02- ट्रांजिट कैम्प निवासी विजय सारस्वत पुत्र जमना प्रसाद को उनके मोबाइल पर गैस डिलीवरी का मैसेज आने पर वह घबरा उठे, क्योंकि उन्हें अभी सिलेंडर प्राप्त ही नहीं हुआ था। कंपनी से अवकाश लेकर वह ऐंजेंसी पहुंचे, लेकिन किसी के बात न सुनने पर उन्होंनें इस मामले को लेकर डटे सुशील गाबा को अपनी दुविधा से अवगत कराया तो प्रबंधन नें उन्हें सिलेंडर हेतु हामी भरी।

खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। 98376 11839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर