28.1 C
Rudrapur
Tuesday, March 24, 2026

शिव अरोरा की चेतावनी का असर, अब हर घर पहुंचेगा एक-एक दाना राशन

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। राशन वितरण में बढ़ी लापरवाही सामने आई जहाँ दिसम्बर माह का राशन जनता को ना मिलने पर सूचना पर विधायक शिव अरोरा जगतपुरा क्षेत्र के राशन डिपो की दुकान पर जनता के बीच पहुँचे जहाँ सैकड़ो महिलाओ ने विधायक को घेर लिया उन्होंने आरोप लगाया की उनको दिसम्बर माह का राशन आज तक नहीं मिला ओर राशन डिपो स्वामी के दुर्व्यवहार की भी शिकायत की। वही विधायक शिव अरोरा का महिलाओ की शिकायत सुनकर पारा चढ़ गया उन्होंने सीधे राशन डिपो स्वामी को फटकार लगायी ओर बहुत स्पष्ट चेतावनी दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की गरीब जनता को दिया जाना वाला राशन उनको अनिवार्य रूप से उपलब्ध हो इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होंगी।

वही मौके पर विधायक शिव अरोरा ने जिला पूर्ति अधिकारी विनोद तिवारी से दूरभाष पर वार्ता की ओर कहा ज़ब सरकार द्वारा दिसम्बर माह का राशन गरीब जनता के लिये भेजा गया है ओर उनकी वार्ता अनुसार जनवरी अंत तक दिसम्बर माह का राशन बटना था मगर जनता की शिकायत पर पता लग रहा है कि लंबित एक माह का राशन आज तक नहीं बटा यह दर्शाता है राशन डिपो स्वामी ओर विभाग गरीब जनता के इस हक के साथ छेडछाड़ करना चाहता है ओर गरीबो के एक महीने के राशन को पी जाने की जो बदबू आ रही है यह तय माने मेरे विधायक होते हुए ओर प्रदेश में भाजपा सरकार में यह सम्भव नहीं होगा। गरीबों के हक पर किसी को डकैती डालने का अधिकार नहीं है पूर्ति विभाग यह सुनिश्चित कर ले दिसंबर माह का राशन जनता तक शत प्रतिशत एक-एक दाना सुविधापूर्ण तरीके से पहुंच जाए और मुझे लिखित में अवगत करवाए कि लंबित एक माह का राशन किस तिथि से बटना प्रारंभ होगा।

विधायक शिव अरोरा के सख्त तेवर और चेतावनी के बाद जिला खाद्य अपूर्ति विभाग हरकत में आया डीएसओ ने लिखित आदेश जारी करते हुए 25 मार्च से एक माह के लंबित चल रहें राशन को बटने का लिखित आदेश जारी कर दिया जिसमे इस माह बट रहें राशन के साथ लंबित चल रहें एक माह के राशन को 25 मार्च से बटने के लिखित आदेश जारी कर दिये। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजनें जाने वाला राशन का एक एक दाना गरीब के चूल्हे तक पहुंचेगा यह विधायक शिव अरोरा का वादा है वो जमाने लध गए ज़ब कांग्रेस के प्रधानमंत्री दिल्ली से एक रूपया भेजते थे ओर नीचे आ कर 75 पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते थे बीच के दलाल खा जाते थे और जनता के हाथ 25 पैसे ही आते थे

लेकिन अब दिल्ली से अगर कोई पैसा जनता को भेजा जाता है तो इसे डीबीटी के माध्यम से जनता के खाते में शत प्रतिशत सीधे आता है यह फर्क है भाजपा और कांग्रेस की पूर्व कि भ्रष्टाचारी सरकार में। विधायक शिव अरोड़ा के सख्त तेवर के बाद पूर्ति विभाग ने लंबित पड़े एक माह के राशन को भी बांटने के लिखित आदेश जारी कर दिए इसके बाद से अब क्षेत्र की जनता को इस माह बचे हुए एक माह का राशन भी दिया जायेगा। इस दौरान भाजपा नेता राधेश शर्मा, मयंक कक्कड़, निमित्त शर्मा, विपिन, बलाई विश्वास, सौरभ विश्वास आदि लोग मौजूद रहें।

खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। 98376 11839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर