30.1 C
Rudrapur
Wednesday, March 25, 2026

NCERT किताब प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग, SSP को सौंपा गया ज्ञापन

अवश्य पढ़ें


न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर । NCERT की किताबों के मामले में दर्ज मुकदमे को लेकर निष्पक्ष जांच कराए जाने के संबंध में आज भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री एडवोकेट प्रमोद मित्तल एवं अग्रवाल सभा रुद्रपुर के अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी उधम सिंह नगर अजय गणपति से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन देने वालों में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता, महामंत्री अमित जैन, जैन सभा रुद्रपुर के अध्यक्ष जय भगवान जैन, ताराचंद अग्रवाल, खाटू श्याम मंदिर समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद अग्रवाल, विनीत जैन, नितेश गुप्ता, मनीष मित्तल (एडवोकेट), संस्कार भारती रुद्रपुर के अध्यक्ष कुशल अग्रवाल, रवि अग्रवाल, शरद अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर ।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राजेश जैन को NCERT द्वारा झूठा फंसाया जा रहा है, जबकि उन्होंने संबंधित गोदाम को मात्र किराए पर दिया था और उनका किताबों के प्रकरण से कोई संबंध नहीं है। इसलिए मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाने की मांग की गई। इस पर एसएसपी अजय गणपति ने आश्वासन दिया कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराई जाएगी तथा तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 98376 11839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर