30.1 C
Rudrapur
Wednesday, March 25, 2026

रुद्रपुर में फरजाना बेगम का जनसंवाद, महिलाओं की समस्याएं सुनीं

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर । रुद्रपुर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मीडिया सह-संयोजक हुमा शेख नृत्य में आज वार्ड नंबर 29 सुभाष कॉलोनी में एक बैठक उनके आवास पर की गई जिसमें हुमा शेख अल्पसंख्यक मोर्चा में जिला मीडिया से सहयोग बनने पर उनका स्वागत किया और वहां पहुंची दर्जा राज मंत्री फरजाना बेगम ने शेख का फूल माला पहनकर स्वागत किया और अल्पसंख्यक समाज की और वार्ड की विभिन्न समस्याओं से रूबरू हुई और शेख ने पहली बार फरजाना बेगम का वार्ड में आने पर स्वागत किया और जमकर नारेबाजी की वहीं उन्होंने अपने वार्ड की महिलाओं समस्याओं से अवगत कराया और वार्ड की मांगों को उनके सामने रखा उन्होंने कहा कि वार्ड में समस्याओं को हमेशा निस्तारण और उनकी समस्याओं का निधन किया है वहीं फरजाना ने अपनी बात को रखते हुए बताया कि अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री) फरजाना बेगम द्वारा आज रुद्रपुर के वार्ड संख्या 29 में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार के सफलतम चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशेष जनसंपर्क एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान फरजाना बेगम ने अल्पसंख्यक समुदाय की बहनों के बीच पहुँचकर राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों, स्वरोजगार योजनाओं एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी पहलों की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निरंतर इस दिशा में कार्य कर रही है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुँचे।


इस अवसर पर उपस्थित बहनों ने अपनी-अपनी समस्याएँ एवं सुझाव भी साझा किए, जिन्हें फरजाना बेगम ने गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों के माध्यम से शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हर स्तर पर संवाद स्थापित कर समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। फरजाना बेगम ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला कल्याण एवं अल्पसंख्यक उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं, जिनका लाभ समाज के सभी वर्गों को मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अल्पसंख्यक समाज की बहनों में सरकार की योजनाओं के प्रति संतोष एवं विश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है, जो राज्य के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।

कार्यक्रम में उपस्थित बहनों ने सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए अपने अनुभव साझा किए और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता, विश्वास एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. हारून, ओबीसी मोर्चा के नगर अध्यक्ष कमल पाल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मीडिया सह-प्रभारी हुमा जी एवं हिना खान जी सहित अन्य गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 98376 11839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर