33.1 C
Rudrapur
Thursday, March 26, 2026

ठुकराल के बयान पर भड़कीं कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर । कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने भाजपा के पूर्व विधायक राज कुमार ठुकराल के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें वे विभिन्न पोर्टल चैनलों पर कांग्रेस से विधानसभा चुनाव लड़ने की बात करते नजर आ रहे हैं।

मीना शर्मा ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि अभी तक ठुकराल ने औपचारिक रूप से कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण नहीं की है, इसके बावजूद वे रुद्रपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किस आधार पर वह कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में खुद को प्रस्तुत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान की ओर से अभी किसी भी विधानसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। ऐसे में इस प्रकार के बयान भ्रम की स्थिति पैदा कर सकते हैं।मीना शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल से अपेक्षा जताई कि वह इस पूरे प्रकरण पर अपना स्पष्ट पक्ष रखें, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 98376 11839 रुद्रपुर।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर