33.1 C
Rudrapur
Thursday, March 26, 2026

महाअष्टमी पर घर-घर हुआ कन्याओं का पूजन

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर । आज महाष्टमी के अवसर पर घर-घर कन्याओं का पूजन किया गया और विधिवत रूप से मां की पूजा अर्चना की गई तथा कन्याओं के पैर पखार कर उन्हें आसन पर विराजमान किया गया। मां की आराधना के बाद कन्याओं को भोग लगाया गया और उन्हें विधि-विधान रूप से उपहार देकर सम्मानपूर्वक विदा किया गया। नवरात्र के आठवें दिन महाअष्टमी के मौके पर आज शहर के विभिन्न मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया। यहां प्रातः काल से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया।

सभी भक्तों ने मां की महिमा का गुणगान किया। शहर के सनातन धर्म पंच मंदिर, अग्रवाल धर्मशाला , शिव शक्ति मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, दुर्गा मंदिर ,हरी मंदिर, नीलकंठ मंदिर समेत सभी मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में भी कन्या पूजन किया गया। उसके पश्चात महा अष्टमी के अवसर पर घरों में भी कन्याओं का पूजन किया गया और उन्हें उपहार देकर विदा किया गया।

खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 98376 11839 रुद्रपुर

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर