31.1 C
Rudrapur
Thursday, March 26, 2026

लोहे का एंगल गर्दन में घुसने से युवक की दर्दनाक मौत

अवश्य पढ़ें

बाईक के डिवाइडर से टकराने से हुआ हादसा, परिजनों में कोहराम

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर । रुद्रपुर – बीती रात बाइक पर सवार होकर दो युवक नैनीताल हाइवे पर सब्जी मंडी के समीप जा रहे थे की तभी उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई जिस पर वहां लगा लोहे के एंगल उसकी गर्दन में घुस गया। जिसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जबकि दूसरा युवक घायल हो गया ।घटना की जानकारी मिलने पर समाज सेवी संजय ठुकराल मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल पर सचिन राठौर (उम्र16 वर्ष) पुत्र नरेश राठौर निवासी शिवनगर ट्रांजिट कैंप वार्ड नंबर 9 अपने एक साथी के साथ बीती देर रात मोटरसाइकिल से जा रहा था कि अचानक सब्जी मंडी के समीप डिवाइडर से उसकी बाइक टकरा गई।

डिवाइडर में एक लोहे का एंगल लगा हुआ था जो उसकी गर्दन में घुस गया और जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर उसका बड़ा भाई नितिन राठौड़, उसके माता-पिता और एक छोटी बहन भी मोके पर पहुंचे। और उनमें कोहराम मच गया। इस दौरान शिवनगर मोहल्ले के काफी संख्या में वहां पर लोग मौजूद थे।

समाजसेवी संजय ठुकराल और गगन ग्रोवर की सरकारी अस्पताल पहुंचे ।जहां परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हुआ था। वहां जाकर समाजसेवी संजय ठुकराल ने परिवार को ढांडस बंधाया। मौके पर रात्रि अधिकारी एसआई जीवन सिंह अधिकारी को बुलाकर शव को एंबुलेंस के द्वारा मोर्चरी भिजवाया

खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 98376 11839 रुद्रपुर

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर