30.1 C
Rudrapur
Saturday, March 28, 2026

रुद्रपुर में भव्य अखंड महानाम संकीर्तन महोत्सव, भक्तिमय माहौल

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर । मुखर्जी नगर जगतपुरा में सार्वजनिक मां काली पूजा कमेटी के तत्वाधान में आयोजित श्री श्री अखंड महानाम संकीर्तन महोत्सव में भक्ति और श्रद्धा की अविरल धारा बही। इस धार्मिक आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों से आई कीर्तन मंडलियों ने ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ का भावपूर्ण संकीर्तन कर संपूर्ण क्षेत्र के वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।

इस पावन अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने विशेष रूप से शिरकत की और संकीर्तन श्रवण कर क्षेत्र की खुशहाली व सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि नाम संकीर्तन के माध्यम से ही मनुष्य को मानसिक शांति और आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त होती है। संकीर्तन महोत्सव में ठाकुर हरषित संप्रदाय, श्री राधा कृष्ण संप्रदाय, गोपाल संप्रदाय, राधे राधे संप्रदाय, राधा रानी संप्रदाय और कृष्णदासी संप्रदाय जैसी प्रतिष्ठित कीर्तन मंडलियों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष कनेक मण्डल, महासचिव गौरव मण्डल, कोषाध्यक्ष श्यामा रंग, बलाई विश्वास, नारायण मण्डल, अमृत लाल, तपन गोलदार, हरीश विश्वास, शंकर मण्डल, हरेन अधिकारी, गोपाल रंग, सुरेन मण्डल, सपन साना, मंटू साना, जयदेव मण्डल, दिलीप मण्डल, प्रदीप अधिकारी, सुकुमार सरकार, रोहित गोलदार, दुलाल विश्वास, नारायण विश्वास, ब्रजेन मण्डल, महादेव मण्डल, ननी गोपाल, दिलीप वैध, विष्णु, विकास विश्वास, निरंजन विश्वास, सहदेव बुधुक, हरीश मल्लिक, भगीरथ विश्वास, संतोष, विष्णु राय, देवाशीष मण्डल, देवव्रत मण्डल, देवव्रत साना, वंकित मण्डल, कृष्णा मण्डल, पवित्र मण्डल, अखिलेश मण्डल, जगदीश राय, मिलन राय, अशोक विश्वास, उत्तम मण्डल, संजीव रंग, दयाल मण्डल, ब्रजेन विश्वास, गणोधर साना, संजीव मण्डल, देव मिस्त्री, मदन मण्डल, दीपक सरकार, तरूणी और मंगल सरकार सहित तममाम लोग मौजूद रहे।

खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 98376 11839 रुद्रपुर ।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर