न्यूज प्रिंट रुद्रपुर । भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और आगामी विधानसभा चुनाव-2027 में सभी सीटों पर जीत का दावा किया।

भाजपा नेता कमल जिंदल ने कहा कि कांग्रेस अब पूरी तरह कमजोर हो चुकी है। उन्होंने राजकुमार ठुकराल की कांग्रेस में संभावित जॉइनिंग का जिक्र करते हुए कहा कि “कांग्रेस का जहाज डूब चुका है, उसमें सवार होने वालों का भविष्य सुरक्षित नहीं है।” उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2022 में ठुकराल निर्दलीय चुनाव लड़कर हार गए थे, जिससे यह स्पष्ट है कि जनता ने उन्हें स्वीकार नहीं किया।

भाजपा नेताओं ने यह भी कहा कि उत्तराखंड में विकास कार्यों के चलते कांग्रेस का जनाधार लगातार घट रहा है और जनता भाजपा के साथ मजबूती से खड़ी है।
जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा विपिन सिंह गेहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं के हित में कई योजनाएं चलाई हैं, जिससे रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा है और आगामी चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाएगा।

कमल जिंदल ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उधम सिंह नगर की सभी सीटों पर बम्पर वोटों से जीत दर्ज करेगी और प्रदेश में प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनाएगी।प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा विपिन सिंह गेहलोत, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मण्डल अध्यक्ष मुकेश पाल, कार्यालय मंत्री मोर सिंह, मीडिया संयोजक विजय तोमर और मण्डल महामंत्री जीतेन्द्र संधू मौजूद रहे।
रुद्रपुर खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9837611839


