न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। शहर के महाराजा अग्रसेन चौक पर एडवोकेट प्रमोद मित्तल के नेतृत्व में पिछले कई महीनों से लगातार भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जो जनसेवा और सामाजिक सहयोग का उदाहरण बनता जा रहा है।

इस सेवा कार्य की खास बात यह है कि प्रतिदिन क्षेत्र के विभिन्न गणमान्य और समाजसेवी व्यक्तियों द्वारा भंडारे का शुभारंभ किया जाता है। इसी क्रम में आज भाजपा नेता मंदीप वर्मा और भाजपा ओबीसी मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा ने सेवा कार्य की शुरुआत की।
भंडारे में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। आयोजन से जुड़े कार्यकर्ता सेवा भाव के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं, जिससे पूरे कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा और सहयोग से भरा हुआ है।

एडवोकेट प्रमोद मित्तल ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में एकता, सहयोग और मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी सहयोगियों और समाजसेवियों का आभार व्यक्त करते हुए इस सेवा को आगे भी जारी रखने की बात कही।
इस अवसर पर कुशल अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, प्रमोद यादव, नितिन अग्रवाल, निखिल चंडोक, जितेंद्र साहनी, शिवांश अग्रवाल, मनीष मित्तल, सुमित साहनी, रवि अग्रवाल, करन चंडोक, श्रीओम अग्रवाल, रोहित कश्यप, मनीष सैनी, सोनू कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 98376 11839


