32.3 C
Rudrapur
Wednesday, April 1, 2026

भाजपा जिला कार्यालय रुद्रपुर में बैठक, संगठन मजबूत कर चुनाव जीतने की रणनीति पर जोर

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय रुद्रपुर में एक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने की। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में आपदा प्रबंधन मंत्री विनय रुहेला उपस्थित रहे। उन्होंने वर्ष 2027 में होने वाले आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा की तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अब चुनाव का समय आ गया है और सभी कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ मैदान में उतरें।

साथ ही उन्होंने विधानसभा की सभी सीटों पर विजय प्राप्त करने का लक्ष्य रखते हुए माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने और उत्तराखंड में कमल खिलाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के चुनावों को लेकर अभी से बूथ स्तर तक मजबूती के साथ कार्य करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक की शुरुआत जिला महामंत्री तरुण दत्ता ने की। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री गजेंद्र प्रजापति, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, प्रीत ग्रोवर,राजेश तिवारी,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, आईटी संयोजक मानस जायसवाल, मीडिया संयोजक विजय तोमर, मण्डल अध्यक्ष मयंक तिवारी तथा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह, महामंत्री शशांक वर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर