32.7 C
Rudrapur
Thursday, April 2, 2026

हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर आयोजित शोभायात्रा मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर । रुद्रपुर। पंचमुखी हनुमान मंदिर समिति गल्ला मंडी के तत्वाधान मे आयोजित हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या मुख्य बाजार में निकाली शोभायात्रा जो पंचमुखी हनुमान मंदिर गल्ला मंडी पर जाकर संपन्न हुई।वही शोभायात्रा में क्षेत्र विधायक शिव अरोड़ा भी शामिल हुए, जहां हनुमान भजन के गुणगान करते हुए पैदल मुख्य बाजार से निकाले जिसमें हनुमान के स्वरूप पर आधारित भाव झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रही। वही शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत सत्कार हुआ।


इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा श्रीराम के अनन्य भक्त संकट मोचन हनुमानजी के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर आयोजित यह भव्य दिव्य शोभायात्रा में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ निश्चित रूप से बजरंगबली की कृपा से हर असंभव कार्य सम्भव बन जाता है यह उनकी भक्ति और आस्था का जीता जागता प्रमाण है। विधायक बोले जहां 2 अप्रैल को पूरे देश में पूर्ण हर्षोल्लास के साथ हनुमान जन्मोत्सव की धूम नजर आएगी जगह-जगह मंदिरों में उनके नाम जयकारों का गुणगान किया जायेगा।


विधायक बोले बजरंगबली हनुमान की कृपा क्षेत्रवासियों बनी रहे सभी सुख में जीवन के साथ आगे बढ़े और रुद्रपुर क्षेत्र तेज गति के साथ विकास के पद पर अग्रसर हो इस दौरान शोभायात्रा मे भाजपा जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोड़ा, भाजपा जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, अंशुल शुक्ला, जगदीश तनेजा,गुलशन नारंग, गगन वाधवा, राजकुमार सिकरी, विजय फुटेला, सर्वेश मौर्य,पवन अग्रवाल, मनोज अग्रवाल,नरेश ग्रोवर,पंकज खुराना आदि लोग मौजूद रहें।

खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 98376 11839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर