न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। शिव नगर विवेकनगर क्षेत्र में प्रस्तावित शिव मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने फीता काटकर किया। इस दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और स्थानीय लोगों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया।

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए ठुकराल ने कहा कि मंदिर समाज में संस्कार, एकता और सकारात्मक ऊर्जा के केंद्र होते हैं। उन्होंने मंदिर निर्माण समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी ने भगवान शिव के जयकारे लगाए और मंदिर निर्माण कार्य के सफलतापूर्वक पूर्ण होने की कामना की।
रुद्रपुर । खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 98376 11839


