न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप के वार्ड संख्या 10 में लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़क के निर्माण कार्य का महापौर विकास शर्मा ने शिलान्यास किया। करीब 8.73 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़क भूपराम के घर से लक्ष्मण दास गुप्ता के घर तक बनाई जाएगी।

दो दशकों से लंबित इस मांग के पूरी होने पर क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल रहा। स्थानीय पार्षद मुकेश रस्तौगी और वार्डवासियों ने महापौर का स्वागत कर आभार जताया।
महापौर ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत किया गया है और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सड़क के साथ नालियों का निर्माण भी होगा, जिससे जल निकासी की समस्या दूर होगी।

उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं और सभी वार्डों में बुनियादी सुविधाएं बेहतर बनाने का कार्य जारी है। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
रुद्रपुर । खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 98376 11839


