32.7 C
Rudrapur
Thursday, April 2, 2026

भुरारानी अंडरपास जल्द पूरा करने के निर्देश, आरओबी निर्माण कार्य भी होगा शुरू

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिला सभागार में रेलवे व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेते हुए भुरारानी अंडरपास कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही काशीपुर-रामनगर और छतरपुर-मटकोटा मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण के लिए धनराशि शीघ्र रेलवे को हस्तांतरित कर कार्य शुरू कराने को कहा।

बैठक में छतरपुर गुड शेड निर्माण की प्रगति पर जानकारी देते हुए बताया गया कि 9 एकड़ भूमि पर करीब 114 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण प्रस्तावित है, जिसके लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया जारी है।

जिलाधिकारी ने खटीमा-मझोल मार्ग पर रेलवे फाटक 18सी खोलने तथा किच्छा और पंतनगर क्षेत्र में अंडरपास निर्माण के लिए संयुक्त निरीक्षण कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं बाजपुर क्षेत्र में रेलवे फाटकों पर जलभराव की समस्या को देखते हुए आरओबी या एलिवेटेड सड़क निर्माण पर भी शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

काशीपुर रेलवे स्टेशन के सामने बरसात में जलभराव की समस्या के समाधान हेतु भी संबंधित विभागों को निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा रुद्रपुर-टांडा-हल्द्वानी मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के निर्देश भी दिए गए।

रुद्रपुर । खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 98376 11839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर